फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लोन दिलाने का झांसा देकर शिक्षक से 28.11 लाख की ठगी,

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यापन के नाम पर उनकी सिम कार्ड भी कब्जे में लिया, परिचितों के खातों में ट्रांसफर किए रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा देकर एक सरकारी शिक्षक से 28.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलवल जिले के गांव मलाई निवासी मोहम्मद साबिर ने शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी और वे दोनों सरकारी शिक्षक हैं। दोनों की ड्यूटी पिनगवां क्षेत्र में है, और वो फिलहाल आजाद नगर पिनगवां में रह रहे हैं। प्लॉट और मकान के लिए लोन की जरूरत होने पर उनकी मुलाकात जैद और सद्दाम से हुई। दोनों ने बैंक अधिकारियों से अच्छी पहचान होने का दावा करते हुए लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्टेटमेंट, फॉर्म-16 सहित अन्य दस्तावेज लिए और बाद में सत्यापन के नाम पर उनकी सिम कार्ड भी कब्जे में ले लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, नई सिम निकलवाकर बैंक खातों की जांच करने पर एक्सिस बैंक में 24.25 लाख और एसबीआई में 45.70 लाख रुपये का लोन स्वीकृत मिला। आरोप है कि सिम का दुरुपयोग कर लोन की राशि में से 28.11 लाख रुपये अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी दीपक सागर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें