संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। एचटेट के दौरान नूंह पुलिस की तत्परता से एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाती। परीक्षा शुरू होने में महज एक मिनट शेष था और अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस राइडर ने मानवता का परिचय देते हुए उसे अपनी बाइक पर बैठाकर तत्काल परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, महिला अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी का शिकार हो गई थी। परीक्षा शुरू होने का समय नजदीक होने से उसकी चिंता बढ़ गई। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस राइडर की नजर उस पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिसकर्मी ने बिना देर किए अभ्यर्थी को अपनी बाइक पर बैठाया और तेज गति से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो गया। पुलिस राइडर की तत्परता के चलते महिला समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंच गई और उसे परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल गया।