हरियाणा के पलवल जिले के होडल शहर में पुराने जीटी रोड गढी मोड के समीप मंदिर की आड़ में एक महिला काला जादू के नाम पर काला व्यापार चलाने में लगी हुई है। काला जादू कर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर यह महिला लोगों से लाखों रुपये ऐंठने में लगी है।
demo pic
काला जादू करने वाली महिला के खिलाफ लगभग डेढ महीना पहले धोखाधडी का मामला दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस इस महिला पर हाथ डालने से कतरा रही है। पीडित द्वारा पुलिस के आलाह अधिकारियों, सीएम विंडो व ग्रीवेंश कमेटी की बैठक में शिकायत करने के बाद भी अभी तक महिला लोगों को काला जादू के नाम ठगने में लगी हुई है। पीडित के परिजनों ने शुक्रवार को होडल थाने पर हंगामा कर पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया है।
शुक्रवार को होडल थाने का घेराव करने वालों में से गढी मोड के निकट रहने वाली एक विधवा पीडिता महिला शीला ने बताया कि लगभग डेढ़ महीना पहले होडल थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि सीमा नामक एक महिला कपिल वाटिका के निकट मंदिर की आड में काला जादू व भूत-प्रेतों को भगाने का कार्य चलाती है। उसके अपने सैकडों भक्त बनाए हुए हैं। लगभग नौ महीने पहले जब में मंदिर में पूजा करने गई तो उक्त महिला ने मेरे बेटे व बहु को जादू से सरकारी नौकरी दिलाने की बात कहीं और मैं उसके बहकावे में आ गई।
उसने कहा कि नौकरी दिलाने की एवज में उसे दो लाख रुपये देने होंगे। पीडिता ने बताया कि वह उसकी जालसाज बातों में आ गई और उसने उसे नौकरी लगाने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये दे दिए। उसने बताया कि उस जालसाद महिला सीमा ने शिक्षा अनुसंधान विकास संगठन के नाम से कॉल लैटर व आई कार्ड मेरे बेटे व बहू के नाम से दे दिए और कहा कि उन्हें नौकरी पर जाने की जरूरत नहीं हर महीने का वेतन उनके घर पहुंचता रहेगा।
demo pic
पीडिता के बेटे व बहू को दो महिने तो वेतन की आधी रकम प्राप्त हुई उसके बाद वेतन आना बंद हो गया। पीडिता के बेटे जब शिक्षा अनुसंधान विकास संगठन में जाकर पता करा तो वहां से उन्हें पता चला कि उन्होंने कोई भी कॉल लेटर व आइ कार्ड नहीं दिया है।
पीडिता ने जब इसकी खोजबीन की तो पीडिता व उसके परिजनों को पता चला कि यह काला जादू करने वाली महिला महेंद्र से 95 हजार व बिनोद से 85 हजार रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठ चुकी है। पुलिस ने पीड़िता शीला देवी की शिकायत पर 14 अगस्त 2017 को पीडिता इय जालसाज महिला सीमा उसके पति त्रिलोक कुमार व गांव अंगारी छाता जिला मथुरा निवासी विष्णु के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया था।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी, आइजी, एसपी पलवल, सीएम विडों व ग्रीवेंश कमेटी की बैठक में भी रखा था, लेकिन पुलिस उस महिला को गिरफ्तार करने से कतरा रही था। उन्होंने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के लिए जब वह थाने में जाते हैं तो पुलिस का व्यवहार भी उनके प्रति गलत रहता है।
उन्होंने बताया कि एसपी पलवल के आदेशों के बावजूद भी थाना पुलिस उक्त महिला को गिरफ्तार करने से कतरा रही है और उसे बचाने में लगी है। डीएसपी मौजीराम के आश्ववासन के बाद ही प्रदर्शकारियों ने थाने से वापस लौटे। डीएसपी ने कहा कि वह दोनों पक्षों से बातचीत करके इस मामले की जांच करेंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे।