फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़ा आम उठाना मासूम को पड़ा महंगा, जालिम महिला ने अपने कुत्ते से नुचवाया..

Wed, 02 May 2018 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
dog bite - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-36 में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के की इतनी गलती थी कि उसने सड़क पर पड़ा आम उठा लिया। इस पर मकान मालकिन ने बच्चे पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया।

विज्ञापन


कुत्ते ने बच्चे को कई जगह से जख्मी कर दिया। परिजनों ने महिला के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में शिकायत की है। सेक्टर-36 निवासी अरुण कुमार (11) मंगलवार सुबह साथियों के साथ सेक्टर-36 बी ब्लॉक के पार्क में खेलने गया था।

लौटते समय बी ब्लॉक की एक कोठी के सामने एक आम जमीन पर पड़ा था। पेड़ कोठी में लगा था। अरुण ने आम उठा लिया। इससे नाराज होकर बाहर बैठी मकान मालकिन ने कुत्ते के गले में बंधी चेन को खोलकर बच्चे पर झपटने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते ने बच्चे को पकड़ लिया। बच्चे के साथी वहां से भाग गए। कुत्ते ने अरुण के पैर का मांस नोच डाला। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बच्चे को बचाया।

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से बच्चे को सफदरजंग भेज दिया गया। बच्चे की मरहम पट्टी के बाद उसे वापस लाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें