रोहिणी के डीसीपी रजनीश गुप्ता ने जानकारी दी कि आरोपी महिला (30) को अरेस्ट कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी मुकेश कुमार (30) अभी फरार है।
डीसीपी ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिसकर्मी ने बताया है कि मासूम पीड़िता की मां नहीं है।
वह अपने पिता के साथ शाहाबाद डेयरी में रहती है। उसकी चाची पड़ोस में रहती है और वही उसकी देखभाल भी करती है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महिला के मुकेश नाम के शख्स से संबंध है, जो ट्रक ड्राइवर था।