पुलिस के मुताबिक मृतक मरजीना बीबी अपने परिवार के साथ सीमापुरी स्थित झुग्गियों में रहती थी। इसके परिवार में पति अंसार, बेटा सुहैल अन्य सदस्य हैं। मरजीना का परिवार कूड़ा बीनने का काम करता था।
बृहस्पतिवार शाम को मरजीना, अंसार व बेटा सुहैल के साथ डी-ब्लॉक न्यू संजय अमर कॉलोनी के कूड़ा घर पर कूड़ा बीन रहे थे। इसी दौरान वहां पर एमसीडी की जेसीबी मशीन कूडा उठाने आ गई।
काम के दौरान जेसीबी मशीन से दीवार गिर गई, जिसका मलबा परिवार पर गिर गया। मरजीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंसार और सुहैल बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद जेसीबी का चालक मौके से फरार हा गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।