फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी न आने के कारण महीनों होती रही गैंगरेप का शिकार, बाद में बेची गई और अब...

Wed, 04 Apr 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन

गोविंदपुरी इलाके में पश्चिम बंगाल की युवती को बंधक बनाकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती को हिंदी बोलने नहीं आती वह सिर्फ बांग्ला जानती है, जिस वजह से वह किसी को अपनी व्यथा नहीं बता पाई और महीनों हैवानों का शिकार होती रही।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसे राजस्थान में एक महिला को बेच दिया गया। महिला ने उसे जबरदस्ती वेश्यावृति में धकेलने की कोशिश की। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर वह राजस्थान पुलिस के पास पहुंची। राजस्थान पुलिस ने उसे दिल्ली के गोविंदपुरी थाना पुलिस को सौंप दिया।

मेडिकल जांच में युवती के तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर गैंग रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मामले की शिकायत मिली। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया। मेडिकल में उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई। साथ ही यह भी पता चला कि युवती तीन माह की गर्भवती है।

विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया और...

Jharkhand Police Gangrape
पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले एक महिला ने उसे राजू शेख नामक युवक को सौंप दिया। वह उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले आया और गोविंदपुरी के एक मकान में बंधक बना लिया।

आरोपी और उसके दो दोस्तों ने लगातार कई महीनों तक उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी उसके हाथ पर चाकू से वार कर देते थे। गत मंगलवार को आरोपियों ने उसे राजस्थान में रहने वाली एक महिला को बेच दिया।

महिला उसे वेश्यावृति में धकेलने की कोशिश कर रही थी। मौका पाकर वह वहां से फरार होकर राजस्थान पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू शेख और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके एक दोस्त व इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें