फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: दो मजदूरों ने एक साथ पी शराब, एक-दूसरे की पत्नी पर की अभद्र टिप्पणी, फिर देर रात हुआ खूनी खेल

Mon, 23 Jun 2025 04:40 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में दो मजदूरों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक मजदूर ने ईंट से सिर पर वार करके दूसरे मजदूर की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय की निर्माणाधीन साइट पर मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन साइट पर रविवार देर रात मजदूरों के बीच शराब के नशे में हुई कहासुनी हो गई। इसके बाद एक मजदूर ने अपने साथी के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिसेस उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलू कुमार (30) निवासी गांव नीरपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मजदूर हरिमोहन निवासी पंसारी विशनपुर वेराटांड थाना मरहंगी जिला मोतिहारी बिहार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क-2 स्थित निर्माणाधीन जीएलए यूनिवर्सिटी में दो मजदूर गोलू कुमार और हरिमोहन काम करते थे। रविवार रात करीब 12 बजे के आसपास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हरिमोहन ने पास पड़ी ईंट उठाकर अपने साथी गोलू कुमार के सिर पर वार कर दिया। ईंट लगते ही गोलू लहूलुहान हो गया और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे साइट पर हंगामा मच गया। साइट पर रहने वाले मजूदरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में गोलू को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गोलू मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा  है। 

गोली नॉलेज पार्क-2 निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी की साइट पर झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था और वहीं काम करता था। वह शादीशुदा था और उसकी पत्नी गांव में रहती है। वहीं, आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों के उसी साइट पर झुग्गी बनाकर रहता था। दोनों मजदूरों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही थी। साइट पर रहने वाले अन्य मजदूरों की मानें तो इस बार विवाद का कारण एक-दूसरे की पत्नियों को लेकर की गई टिप्पणी है। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों शराब के आदी थे। घटना की रात भी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन


इस घटना को लेकर निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार विजय की ओर से थाना नॉलेज पार्क में हरिमोहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) में मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के पीछे विवाद का कारण निजी रिश्तों से जुड़ा है या कोई पुरानी रंजिश, इसको लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अन्य मजदूरों से पूछताछ कर रही है। आरोपी से भी पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें