फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंत्री गोपाल राय से वापस लिया गया श्रम विभाग, अब मनीष सिसोदिया संभालेंगे जिम्मेदारी

Wed, 14 Oct 2020 05:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार को मंत्री गोपाल राय से श्रम विभाग की जिम्मेदारी ले ली गई है। अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अब शिक्षा के साथ-साथ इस विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


मंत्री गोपाल राय पूरी तरह पर्यावरण मंत्रालय के लिए काम कर सकें इसलिए उनसे श्रम विभाग वापस लेकर मनीष सिसोदिया को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

मालूम हो कि पिछले कार्यकाल में अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल में श्रम मंत्री रहे गोपाल राय को इस बार श्रम के साथ साथ पर्यावरण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री होने के साथ ही शिक्षा मंत्रालय भी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें