फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: उपकर संग्रह की धीमी रफ्तार पर श्रम विभाग ने जारी किया नोटिस, वसूली के लिए संसाधन जुटाने का आह्वान

Tue, 14 Jun 2022 05:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सात जून को हुई बैठक में उपकर संग्रह की प्रगति पर हुई चर्चा के बाद श्रम आयुक्त ने उपकर संग्रह की धीमी रफ्तार को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के श्रम आयुक्त ने धीमी रफ्तार से उपकर (सेस) संग्रह को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है। अपर श्रमायुक्त कार्यालय से जारी 9 जून को जारी पत्र में श्रम विभाग (मुख्यालय) ने उपकर संग्रहण एवं उपकर निर्धारण को बढ़ाने के उद्देश्य के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत 2019 में सभी जिला श्रम अधिकारियों (उपकर संग्राहकों) को यूजर आईडी और पासवर्ड जारी किया।

विज्ञापन


उपकर संग्रहकर्ताओं को दिल्ली नगर निगम के पोर्टल पर लॉग इन कर उनके द्वारा अनुमोदित निर्माण स्थलों या योजनाओं के लिए उपकर का आकलन और निर्धारण कर नोटिस जारी किए जाने थे। सात जून को हुई बैठक में उपकर संग्रह की प्रगति पर हुई चर्चा के बाद श्रम आयुक्त ने उपकर संग्रह की धीमी रफ्तार को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है।

इसके मद्देनजर सभी जिला प्रभारी, उपकर संग्रहकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अपने संबंधित जिलों में एमसीडी पोर्टल से जानकारी हासिल कर उपकर संग्रह में वृद्धि के लिए जरूरी संसाधन जुटाएं। निर्माण, नवीनीकरण, परिवर्तन सहित दूसरी गतिविधियों से उपकरण संग्रह के स्त्रोतों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा कि अगर उपकर संग्रह में किसी तरह की तकनीकी बाधा हो तो उपकर संग्रहकर्ता या एलओ से संपर्क कर सकते हैं। सभी जिलों की तरफ से किए गए प्रयायों की प्रगति, कार्रवाई और स्टेट्स रिपोर्ट भी सौंपने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें