फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कुणाल ने कर्नाटक को दिलाया स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सेस्टोबॉल खिलाड़ी कुणाल रॉय ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली का नाम रोशन किया है। वाराणसी में 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक आयोजित 7वीं सीनियर नेशनल सेस्टोबॉल चैंपियनशिप में कुणाल ने कर्नाटक की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उन्होंने सबसे अधिक अंक हासिल कर टॉप स्कोरर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। कुणाल ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन तालमेल, मेहनत और महत्वपूर्ण अंकों की बदौलत कर्नाटक की टीम ने खिताब अपने नाम किया। कुणाल का लक्ष्य अब भारतीय टीम में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। उनका सपना भारत के लिए सेस्टोबॉल विश्व कप जीतना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें