फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस घोषणा पत्र नहीं, वास्तविक वादा पत्र लाएगी : सैलजा

Mon, 07 Oct 2019 05:23 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
kumari selja - फोटो : A
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस जो वचन और वादा करती है, उसे निभाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र नहीं, वास्तविक वादा पत्र जल्द जारी करेगी। इसमें आम हरियाणवी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिल्ली कैंप कार्यालय में उन्होंने कहा कि सबका पेट भरने वाला किसान हरियाणा में भूखा सोए, ऐसा सिर्फ भाजपा की सरकार में ही हो सकता है और हो रहा है। मुआवजे के नाम पर किसानों के साथ मजाक हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि पांच साल में मनोहर लाल सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। मनोहर लाल सरकार के अहंकार और समाज को तोड़ने के रवैये से राज्य के लोग बुरी तरह से आहत हैं। आम लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा से जनता की नाराजगी ही कांग्रेस को फिर से सत्ता में लौटाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें