फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ के मामले में हाईकोर्ट पहुंचे कुमार विश्वास

Mon, 21 Mar 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास
विज्ञापन
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में आप नेता ने आज दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले पर जल्द ही सुनवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुमार विश्वास के खिलाफ एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों के चलते कोर्ट ने सरोजनी नगर थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने ये आदेश हाल ही में एक महिला की शिकायत के बाद दिया था। इस शिकायत में महिला ने कुमार विश्वास पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हुई थी एफआईआर

अदालत - फोटो : file photo
महिला के मुताबिक विश्वास ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। महिला का कहना है कि इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने आप नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं पुलिस ने जवाब दिया था कि उसे अपनी स्थिति रिपोर्ट में आप नेता के खिलाफ कुछ नहीं मिला। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (एक महिला का शील भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या हरकत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है तथा विषय की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें