फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर बरसे कुमार विश्वास, कहा- शरीफ रहो नहीं तो शरीफा बना दिए जाओगे

Wed, 24 May 2017 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार व‌िश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने नौशेरा सेक्टर में उन पाकिस्तानी चौकियों को नेस्तनाबूत कर दिया है, जहां से आतंकियों की घुसपैठ होती है। भारतीय सेना के इन दावों के बाद पाकिस्तान ने इन्हें गलत बताया है।
विज्ञापन


पाकिस्ता‌न के इस इनकार के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'नवाज़ मियां, #IndianArmy की ओर से नौशेरा वाली Good Night कबूल करो। शरीफ रहो नहीं तो शरीफा बना दिए जाओगे, यकीन न हो तो जहन्नुम कॉल करके तीन जंग लड़ चुके अपने बुजुर्गों से पूछ लो, वैसे भी लोकल लगेगा तुम्हारे यहां से तो।' नवाज़ मियाँ #IndianArmy 🇮🇳की नौशेरा GN😀शरीफ़ रहो नहीं तो शरीफ़ा बना दिए जाओगे,यक़ीन न हो तो जहन्नुम कॉल करके बुज़ुर्गों से पूछ लो,लोकल लगेगा — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 23, 2017
विज्ञापन



बता दें कि भारत के उस दावे जिसमें उसने पाकिस्तानी पोस्ट उड़ाने की बात की थी के बाद पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी चौकी को नष्ट करने और नियंत्रण रेखा के पास आम लोगों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी किए जाने के भारतीय दावे गलत हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें