दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने की मांग कर रही आम आदमी पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इस बार भी ये झटका पार्टी के अंदर से ही मिला है।
आप संयोजक केजरीवाल को इस बार बड़ा झटका दिया है उनके करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नॉऊ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कुमार विश्वास ने खुलेआम केजरीवाल की रणनीतियों का विरोध किया तो भाजपा की तारीफों के पुल भी बांधे।
कुमार विश्वास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा सरकार के कार्यों की जमकर प्रशंसा तो की ही, वह केंद्र सरकार का बचाव करते हुए भी नजर आए। दिल्ली में भाजपा के खिलाफ लड़ाई छेड़ने वाली आम आदमी पार्टी को कुमार विश्वास के इस बयान से गहरा आघात पहुंचा है।
ऐसा हर बार होता है कि जब आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल एक हमले से उबरने की कोशिश कर रहे होते हैं तभी उन्हें दूसरा झटका मिल जाता है।