गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आने के पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दे दी है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस को बेहतर विपक्षी पार्टी का बताया है। हालांकि, इस ट्वीट के बाद वो खुद ही फंसते नजर आ रहे हैं।
कुमार के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई। लोगों ने उनकी वफादारी पर सवाल उठाते हुए उनसे पूछना शुरू कर दिया कि क्या आप पक्का आप से ही हैं न?
कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज के चुनाव नतीजों में विजयी भाजपा को बधाई। कांग्रेस को बेहतर विपक्षी संघर्ष प्रस्तुत करने हेतु शुभकामनाएं। आशा है देश की राजनीति और राजनेता इन दोनों चुनावों से सकारात्मक सबक और संकेत लेंगे। गुजरात आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के एकात्मक संघर्ष को प्रोत्साहन।'
आज के #ElectionResults में विजय के लिए @BJP4India को बधाई @INCIndia को बेहतर विपक्षी संघर्ष प्रस्तुत करने हेतु शुभकामनाएँ.आशा है देश की राजनीति और राजनेता इन दोनों चुनावों से सकारात्मक सबक़ और संकेत लेगें.गुजरात @AamAadmiParty प्रत्याशियों के एकात्म संघर्ष को प्रोत्साहन👍🇮🇳
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 18, 2017