फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने क्यों की AAP की बाहुबली से तुलना, जानिए किसे बताया शिवगामी और किसे कटप्पा

Sat, 06 Jan 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kumar vishwas
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) में दिल्ली की तीन राज्यसभा तीन सीटों पर टिकट बंटवारे की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। वरिष्ठ नेता गोपाल राय के षडयंत्रकारी बताने के बयान पर कुमार विश्वास ने पटलवार किया है।

विज्ञापन



गोपाल राय को बाहुबली फिल्म का कटप्पा बताते हुये विश्वास ने कहा कि माहिष्मति साम्राज्य की शिवगामी देवी कोई और है। दरअसल, बाहुबली फिल्म के दो किरदार मशहूर हैं। कटप्पा माहिष्मति राज्य का वफादार सेनापति था।

वह राज्य की महारानी शिवगामी देवी के सही-गलत हर आदेश का पालन करता है। विश्वास ने अप6बयान में गोपाल राय को कटप्पा बताते हुये इशारे-इशारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आप रूपी माहिष्मति साम्राज्य की शिवगामी देवी करार दिया।
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने कहा कि इस माहिष्मति की शिवगामी देवी कोई और है। हर बार नये-नये कटप्पा पैदा किए जाते हैं। मेरा उनसे अनुरोध है कि कांग्रेस और भाजपा से आए हुए गुप्तां के योगदान का कुछ दिन आनंद लें। 

गोपाल राय को बताया ‌क‌िम जोंग उन

किम जोंग - फोटो : self
कुमार विश्वास यहीं नहीं रूके। बकौल विश्वास, पूरी दुनिया को किम जोंग ने बहुत तंग कर रखा है। गोपाल राय लगे हाथ वो संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भी बन जाएं। थोड़ा विश्व शांति भी हो जाएगी।

कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष समेत 9 पदों पर विराजमान गोपाल राय की सात महीने बाद कुंभकर्णी नींद टूटी है। पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है।

कुमार विश्वास ने कहा कि उन्होंने पिछली बार बावरपुर में रैलियां करके गोपाल राय को जितवाया था। इस बार वह सुशील गुप्त की रैली करायें। वह सांसद बने, प्रधानमंत्री बनें।

इससे पहले बृहस्पतिवार को गोपाल राय कुमार विश्वास पर सीधा हमला करते हुये कुमार विश्वास पर पार्टी को तोडने के लिये चल रहे षडयंत्र का सूत्रधार बताया था। गोपाल राय ने साजिशों को केंद्र में कुमार विश्वास को बताया था। इसके दूसरे दिन कुमार विश्वास ने गोपाल राय पर हमला किया है।
विज्ञापन

संजय सिंह व गोपाल राय के बयान विरोधाभासी

वरिष्ठ नेता व राज्य सभा के उम्मीदवार संजय सिंह व गोपाल राय के बयान में कुमार विश्वास के मसले पर विरोधाभास भी दिख रहा है। संजय सिंह ने कहा था कि विश्वास फिलहाल नाराज हैं।

पार्टी उन्हें मना लेगी। जबकि गोपाल राय का दो-टूक शब्दों में कहना है कि कुमार विश्वास नहीं, पूरी पार्टी कुमार विश्वास से नाराज है।

नाराजगी के बावजूद कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाने के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आखिरी दम तक चीजों को सुधारने की कोशिश की, लेकिन छह साल के लिये विश्वास जैसे सख्श को राज्य सभा नहीं भेजा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें