प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके लगातार चर्चा में बने रहने वाले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के साथ अब योगेंद्र यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं।
आप के मुख्य रणनीतिकार और चाणक्य कहे जाने वाले योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की सियाचिन दौरे की तारीफ की है। यादव का कहना है कि मोदी के इस काम की तारीफ सभी पार्टियों को करनी चाहिए।
योगेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सियाचिन में जवानों के बीच दिवाली मनाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अच्छा फैसला है। ये अच्छे संकेत है। सभी को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए।"
PM spending
Diwali with jawans at siachen is a good gesture. Should be welcomed by
all.— Yogendra Yadav (@AapYogendra) October
23, 2014
हाल ही में योगेंद्र यादव ने विदेश नीति के लचर होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिंचाई भी की थी। खासकर पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीज फायर उल्लंघन के बाद। यही नहीं, चीनी सेना की घुसपैठ के समय भी आप नेताओं ने मोदी को निशाने पर लिया था।