फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्मोत्सव की धूम: 5600 व्यंजनों से लगेगा भोग, एआई-एआर से दिखेगी कृष्ण की लीला; कई रास्तों पर डायवर्जन

Fri, 04 Sep 2026 07:45 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जन्माष्टमी को लेकर दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में भव्य तैयारियां पूरी हो गई हैं। द्वारका इस्कॉन में 5,600 व्यंजनों का भोग और एआई-एआर आधारित कृष्ण लीला आकर्षण का केंद्र होगी। कई इलाकों में आयोजन के चलते यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर दिल्ली में खास इंतजाम - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्माष्टमी को लेकर राजधानी दिल्ली पूरी तरह कृष्णमय हो गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर आज प्रमुख मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे। कहीं फूलों और रोशनी से मंदिर जगमगा रहे हैं तो कहीं कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां तैयार की गई हैं।

विज्ञापन

 
कई मंदिरों में महाभिषेक, महाआरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन के साथ दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। द्वारका में होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव में एआई, ऑगमेंटेड रियलिटी और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से कृष्ण की लीलाओं और गीता के संदेश को प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है।

जन्माष्टमी का सबसे बड़ा आकर्षण द्वारका स्थित इस्कॉन के श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में देखने को मिलेगा। यहां दो दिवसीय महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है। मंदिर में भगवान कृष्ण को करीब 5,600 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। 

इनमें पारंपरिक 56 भोग के साथ कई विशेष व्यंजन शामिल हैं। मंदिर में पूरे दिन करीब 1,108 किलो केक प्रसाद के रूप में तैयार किया गया है। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में सजावट की थीम भगवान कृष्ण के प्रिय मोर पर आधारित है। 
 

वृंदावन के कारीगरों से भगवान के वस्त्र और आभूषण तैयार कराए गए हैं, जबकि मंदिर की सजावट के लिए थाईलैंड और बंगलूरू से विशेष फूल मंगाए गए हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। महरौली स्थित छतरपुर मंदिर में भी जन्माष्टमी के लिए विशेष सजावट की गई है। बद्री भगत झंडेवाला मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। 
 
विज्ञापन

कई जगह यातायात प्रभावित होने की संभावना 
नई दिल्ली। इस्कॉन मंदिर और रामलीला ग्राउंड, जापानी पार्क में जन्माष्टमी के जश्न को देखते हुए 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से 5 सितंबर को रात 1 बजे तक भारी यातायात और डायवर्जन की संभावना है। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम एक्स कर जानकारी दी कि मधुबन चौक से हेलीपोर्ट तक भगवान महावीर मार्ग और उससे जुड़ी सड़कें से बचें। लोग यूईआर-2, केएनके मार्ग, प्रहलादपुर रोड और कराला-कंझावला रोड वैकल्पिक मार्गों के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से कहा है कि मेट्रो/पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें