कैंसर कितनी खतरनाक ये किसी से छुपी नहीं है। इसका इलाज कही भी पूरी तरह से संभव नहीं है। इसके बाद भी लोग इस घातक बीमारी से बचने के लिए पूरी जिंदगी की कमाई लगा देतें हैं, लेकिन इसका फायदा कुछ लोगों मिलता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, भारत में कैंसर की दर फिलहाल सबसे अधिक है, जो 2017 में 15 लाख थी और साल 2020 में बढ़कर 17.3 लाख होने की उम्मीद है।
खरीद सकते हैं ये कैंसर का बीमा प्लान
जैसा की सबको मालूम है कैंसर की बीमारी का इलाज काफी महंगा है। ऐसे में सबको यह सलाह दी जाती है कि कैंसर का बीमा प्लान अलग से खरीदना चाहिए। भारतीय बाजार में उपलब्ध कैंसर बीमा प्लान इस बीमारी का पता लगने पर एकसाथ पैसे का भुकतान करते हैं।
पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के एसोसिएट निदेशक संतोष अग्रवाल का कहना है कि कैंसर बीमा योजना एक फायदा होता है कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने से पहले बीमाधारक को बीमा राशि का भुगतान मिल जाता है। कैंसर बीमा प्लान सभी स्टेज के कैंसर को कवर करता है और हर स्टेज पर मुआवजा देता है।