नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने तिमारपुर थाना क्षेत्र के एक युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि कुख्यात की पहचान राजीव उर्फ राज के रूप में हुई है। उसने 24 अक्टूबर को राहुल नाम के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने राजीव को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी विशाल की तलाश की जारी है। ब्यूरो