फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी एक्सप्रेवे पर ट्रक में जा घुसी बाइक, हादसे में दो की मौत, एक घायल

Mon, 18 Nov 2019 03:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
घायल लख्मी और अस्पताल के बाहर बैठे परिजन(बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद से जाने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल(केएमपी) एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल लख्मी निवासी खेरलीभाव, गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि इनके साथी सिकंदर बाइक चला रहा था। छोटू बीच में बैठा था। यमुना पुल पर बाइक के आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया। 

इससे इनकी बाइक ट्रक के पीछे घुस गई। बाइक चला रहे सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई। छोटू को पुलिस ने बीके सिविल अस्पताल, फरीदाबाद में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह उसकी भी सफदरजंग में उपचार के दौरान मौत हो गई।

बाइक पर सबसे पीछे बैठे लख्मी का फरीदाबाद बीके अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये सभी राज मिस्त्री का काम करते हैं और सुनपेड़ गांव से खेरलीभाव लौट रहे थे, जब ये हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें