फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आजादी के जश्न में मांझे का कहर, अस्पताल में पहुंचे घायल मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर रंग-बिरंगी पतंगों की उड़ान के बीच खतरनाक मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। इनमें से पांच लोग ऐसे थे, जिन्हें मांझे से चीरा लगने की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए पहुंचना पड़ा। अस्पताल में पहुंचे मरीजों ने पतंग के मांझे से कट लगने और शरीर पर चोट आने की शिकायत की। पतंग की डोर से कहीं गर्दन और हाथ पर कट लगा तो कहीं शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट आई। वहीं, सफदरजंग अस्पताल में मांझे से कटने के कारण आठ मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी मरीजों को मामूली चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें