फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आज खत्म होगा घर-घर सत्यापन, अब ड्राफ्ट मतदाता सूची की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
24 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट सूची
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बीएलओ का घर-घर जाकर सत्यापन अभियान सोमवार को पूरा हो जाएगा। अब 24 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 23 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इनके निस्तारण की प्रक्रिया 22 अक्तूबर तक चलेगी और 27 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

30 जून से घर-घर सत्यापन अभियान शुरू हुआ था। इस दौरान बीएलओ ने फॉर्म वितरित व एकत्र करने के साथ अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की। बीएलए-2 के साथ बैठकों में एएसडीडी मतदाताओं की सूची भी साझा की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं एन्यूमरेशन फॉर्म का शत-प्रतिशत वितरण हो चुका है, लेकिन इनके डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज करने का काम अभी करीब 67 फीसदी ही पूरा हुआ है। 16 अगस्त रात आठ बजे तक 13 जिलों में 1,45,10,299 मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए जा चुके थे, जबकि 97,20,289 फॉर्म का डिजिटाइजेशन हुआ है। करीब 47.90 लाख फॉर्म अभी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन

सीईओ दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार, आउटर नॉर्थ में सबसे अधिक 75.66 फीसदी फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। वेस्ट में 73.17, साउथ वेस्ट में 73.03, नॉर्थ वेस्ट में 70.83 और नॉर्थ ईस्ट में 70.79 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसके विपरीत साउथ ईस्ट में डिजिटाइजेशन सबसे कम 55.94 फीसदी है। न्यू दिल्ली में 60.68, साउथ में 61.05, सेंट्रल में 61.87, ईस्ट में 64.07 और पुराने दिल्ली जिले में 66.50 फीसदी फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें