फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलनः महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद, कानून के समर्थक भी कर रहे प्रदर्शन

Thu, 24 Dec 2020 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
महामाया फ्लाईओवर पर लगा जाम - फोटो : राजन राय
विज्ञापन
तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों का प्रदर्शन बीते 29 दिन से दिल्ली के कई सीमाओं पर चल रहा है। इन तमाम विरोध प्रदर्शनों के बीच कहीं-कहीं इसके समर्थन में भी प्रदर्शन चल रहा है। इसी के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जाम लग गया है।
विज्ञापन


नोएडा में कृषि कानून के समर्थन और विरोध दोनों नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास भारी संख्या में किसान जुटे हैं, जिसके चलते यमुना एक्सप्रेसवे और महामाया फ्लाईओवर पर भारी जाम लग गया है। इस वक्त एहतियात के तौर पर महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया  है।

किसानों ने पहले ही एलान कर दिया है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किसान संगठन हरियाणा के सभी टोल प्लाजा फ्री करवाएंगे। इसे आंदोलन की कड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में आधा दर्जन जगहों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन होने के चलते गुरुवार सुबह से ही ट्रैफिक धीमा है। खासकर नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जा रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें