बीजेपी से बगावत करने के लिए निलंबित सांसद कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद ने मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
बता दें कि पूनम पहले दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता थीं। पिछले साल ही उन्होंने बीजेपी छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने पूनम आजाद को कांग्रेस ज्वाइन करवाई।
पूनम आजाद ने कहा कि उनके ससुर भगवत झा भी कांग्रेस के बड़े नेता थे इसलिए ये उनकी घर वापसी है।