दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा की स्मृति में शनिवार को गुरुद्वारा माता सुंदरी में कीर्तन समागम हुआ। इस दौरान शबद गाए गए और आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कहा कि श्याम लाल सचदेवा ने अपने जीवन में समाज और परिवार दोनों के लिए समर्पण से काम किया। जेपी नड्डा ने भी उन्हें एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता बताया।
देवेन्द्र यादव ने भी उनके परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि समाज के हर वर्ग से जो समर्थन और संवेदनाएं मिलीं हैं, उसके लिए पूरा परिवार आभारी है। ब्यूरो