फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली खेल महाकुंभ 2026: बास्केटबॉल में किरोड़ी मल कॉलेज ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत 17 मार्च को राजधानी में हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल और एथलेटिक्स दोनों स्पर्धाओं में रोमांच अपने चरम पर रहा।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता :
लोक विहार इंडोर स्टेडियम में हुए मुकाबलों में कॉलेज पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने हंसराज कॉलेज को 70–63 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, फाइनल मुकाबले में किरोड़ी मल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 90–75 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स :
ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में हुए 100 मीटर पुरुष वर्ग में शिवम वैष्णव ने 10.75 सेकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में तनिषा राघव ने 12.04 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

हाई जंप महिला वर्ग में ईशु और जेसिका ने 1.59 मीटर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में आकाश कुमार ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में सृष्टि विग और साहिब सिंह ने क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें