फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाजिया इल्मी ने थामा बीजेपी का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पत्रकार और टीवी एंकर शाजिया इल्मी शुक्रवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की उपस्थिती में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


पार्टी में शामिल होने से पहले आज दोपहर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह से मिलने के बाद ही उन्होंने मीडिया को बताया कि उनकी मुलाकात बेहद अच्छी रही और अमित शाह ने पार्टी में उनका स्वागत किया है।

पार्टी में शामिल होने के मौके पर शाजिया ने कहा कि यही सही पार्टी है। उन्होंने कहा कि पहले वह केजरीवाल को ही नेता मानती थीं लेकिन उन्होंने हमारा विश्वास तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह पिछले छह महीने से सरकार का काम देख रही हैं और उन्हें पता है कि यही सही पार्टी है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी पद की चाह में पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अन्ना आंदोलन में उनकी सहयोगी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी भाजपा में शामिल हुईं थीं।

'आप' से हुई थी राजनीति की शुरुआत

बता दें कि शाजिया इल्मी ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की थी। दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में वह आप के टिकट पर ही चुनाव लड़ी थीं। जबकि 2014 में हुए आम चुनाव में वह आप के ही टिकट पर ही गाजियाबाद से इलेक्‍शन लड़ी थीं।

गाजियाबाद में उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह से हुआ था। इस चुनाव में भी उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा था। पिछले साल आप नेता अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी।

अरविंद केजरीवाल के व्यवहार से नाराज शाजिया ने यह भी कहा कि वह दिल्ली चुनाव में आप के खिलाफ प्रचार करेंगी और उनकी पोल खोलेंगी। इसके लिए उनसे जो बन पड़ेगा ‌वह सब करेंगी।

प्रतिष्ठा की सीट बनी नई‌ दिल्ली

दिल्ली विधासभा चुनाव में नई दिल्ली की सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछली विधानसभा में इसी सीट से चुनाव लड़ें थे और पंद्रह साल से दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को बड़े अंतर से हरा कर सभी को चौंका दिया था।

इस बार दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही अरविंद केजरीवाल ने अपनी उम्मीदवारी नई दिल्ली सीट से घोषित कर दी है। इस घोषणा के साथ ही भाजपा सहित कांग्रेस में इस सीट पर अपने उम्मीदवार का फैसला करना बेहद मुश्किल सवाल बन गया।

हालांकि कांग्रेस ने किरण वालिया के नाम की घोषणा कर इस मुद्दे पर अपनी तरफ से फुल स्टॉप लगा दिया है। इस बार दिल्ली का चुनाव मुख्य तौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा की ओर से अरविंद केजरीवाल का सामना करने के लिए कौन सामने होगा यह अहम सवाल बना चुका है।

किरण बेदी नहीं होंगी उम्मीदवार

बृहस्पतिवार को किरण बेदी के भाजपा में शामिल होते ही इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही थी कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।

हालांकि शाम होते-होते यह संभावना क्षीण होती दिखी। क्योंकि माना जा रहा है कि किरण बेदी को मालवीय नगर सीट से आप के सोमनाथ भारती या ग्रेटर कैलाश से राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा के खिलाफ चुनाव में उतारा जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा किरण बेदी को दिल्ली के सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने की सोच रही है। ऐसे में उन्हें केजरीवाल के खिलाफ उतार कर पार्टी दोहरा रिस्क नहीं ले सकती।
विज्ञापन

केजरीवाल के खिलाफ हैं दो और महिलाएं

कुछ समय पहले तक आप में अरविंद केजरीवाल की साथी रहीं शाजिया इल्मी के शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। साथ ही ‌अभिनय से राजनीति में आई जया प्रदा भी जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाजिया इल्मी को भी चुनाव लड़ा सकती है।

हालांकि अगर शाजिया इस बात से इनकार करती हैं तो अंतिम विकल्प के तौर पर जय प्रदा को नई दिल्ली से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें