फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है किरण बेदी का खास दिल्ली फॉर्मूला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा आलाकमान ने बृहस्पतिवार को पार्टी में शामिल हुईं किरण बेदी के भविष्य के संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है, मगर प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने संबोधन मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार की तरह ही दिया।
विज्ञापन


उन्होंने विपक्षी दलों विशेषकर अपने पुराने साथी व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर वार करने के बजाए भाजपाइयों को अपने मिशन व विजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को देश का स्वच्छ व सुरक्षित दिल बनाना है।

उन्होंने भविष्य में सरकार बनने पर सचिवालय से जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं का तालमेल और उनके कार्य करने की योजना का भी खुलासा किया। इस मौके पर समाज में छह पी के महत्व का उल्लेख करते हुए किरण बेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में रहने को कहा।
विज्ञापन

समस्याएं गिनवानी नहीं सुलझानी हैं

उन्होंने कहा कि आज समय समस्याएं गिनवाने का नहीं समाधान सुझाने का है और इसके लिए मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 16 मई, विजय दिवस के भाषण से प्रेरणा मिली है।

अगर जनप्रतिनिधि समर्पण से काम करेंगे तो परिवर्तन जरूर आएगा। राजनीतिक कार्यकर्ताओं को समाज सुधारक भी बनना होगा। जहां जरूरत होगी हमें अपने हाथ से झुग्गी बस्तियों तक में जाकर सफाई का कार्य करना होगा।  प्रधानमंत्री के जहां झुग्गी वहीं मकान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमें जहां झुग्गी वहीं स्वच्छ मकान का संकल्प लेना है।

उन्होंने कहा कि जरूरी है हर मां बाप जहां अपनी बेटी को सुरक्षित बनाएं वहीं बेटे को समझदार बनाएं कि वह महिलाओं एवं बुजुर्गों का सम्मान करना सीखें। हमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा अपने बच्चों में विकसित करना होगा।

इस फॉर्मूले से होगा दिल्ली का विकास

उन्होंने ‘छह पी’ पेरन्ट्स, प्रीचर्स, पॉलिटीशियन, प्रिवेंशन, प्रिजन एवं प्रेस का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां मां-बाप पहले शिक्षक के रूप में संस्कार विकसित कर सकते हैं वहीं पंडित और मौलवी समाज को सुविचार दे सकते है।

राजनैतिक कार्यकर्ता सामाजिक प्रयोग का माध्यम बन सकते हैं और समुदाय निगरानी व्यवस्था सुरक्षा का भाव दे सकते है। छह पी को उपयोग में लाकर दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना होगा।

बदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने पर दिल्ली के हर जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेंटर बनेंगे और लोग उसके माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर सकेंगे।

इसके साथ ही गुजरात की तर्ज पर सचिवालय में हर माह एक दिन राजनैतिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए सुरक्षित होगा, जिसमें वह अपने क्षेत्रों और समाज के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ कार्य करेंगे। दिल्ली का मुख्यमंत्री हर दिन सुबह नौ बजे बिना बताए किसी भी क्षेत्र में निरीक्षण के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं से अपने संबंधों का किया खुलासा

किरण बेदी ने भाषण देने की शुरुआत करने के दौरान प्रदेश भाजपा नेताओं के नाम लेते हुए उनके साथ अपनी जान-पहचान होने का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को विद्यार्थी जीवन से जानती हैं।

उनसे खेलों में जीतने पर कई पुरस्कार ग्रहण किए हैं। उनके साथ खींची गई फोटो आज भी उनके पास है। उन्होंने बताया कि डॉ. हर्षवर्धन से उनकी मुलाकात जेल में हुई थी। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जांच की थी। उन्होंने हर्षवर्धन व संजय कौल के पहले भी उन्हें भाजपा में लाने के प्रयास का खुलासा किया।

मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में आई
किरण बेदी ने खुलासा किया कि प्रदेश भाजपा के कई नेता उनसे काफी समय से पार्टी में शामिल होने का आग्रह कर रहे थे। वे उनके घर भी आए, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी उनको चाय पिलाकर निराश लौटा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण सुनने सेे उनकी सोच बदल गई और वह भाजपा में शामिल हो गईं। यह सब भाग्य ने करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें