फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर गुरु एकजा जोशी हत्याकांड का मामला: पुलिस को सुपारी देकर शार्प शूटरों से हत्या करवाने का शक

Tue, 08 Sep 2020 02:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किन्नर गुरु एकजा जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जीटीबी एंक्लेव इलाके में किन्नर गुरु एकता जोशी हत्याकांड में पुलिस के हाथ फिलहाल अभी खाली हैं। पुलिस की आधा दर्जन टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी भी एकता के करीबी किन्नर पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहे लेकिन जल्द ही वह पुलिस को कुछ बताने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हत्या वाले दिन सुबह में एकता के ग्रुप के किन्नरों का नंद नगरी में दूसरे ग्रुप के किन्नरों से झगड़ा हुआ था। हल्का पड़ जाने के बाद दूसरे ग्रुप ने रात में देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास की करीब दर्जन भर से अधिक सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले है।

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच के बाद लग रहा है कि सुपारी देकर एकता की हत्या शार्प शूटरों से करवाई गई है। चूंकि बदमाशों ने चार ही गोलियां चलाई थीं, जिसमें से तीन गोलियां उसे लगी। ऐसे में माना जा रहा है कि गोली चलाने वाले बेहद प्रोफेशनल थे। दूसरी ओर एकता ने अपने स्वभाव व काम करने के तरीके से किन्नर समाज में अपनी अलग पहचान बना ली थी। इसकी वजह से वह पूरी दिल्ली में किन्नर समाज का गुरु बनने की दौड़ में शामिल थी। ऐसे में उसे रेस से बाहर करने के लिए उसको मौत का घाट उतारे जाना जरूरी था। पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर जीटीबी एंक्लेव एरिया व एकता की गुरु अनीता ने पहले से ही उसे अपना उत्तराधिकारी घोषित किया हुआ था। कहीं ऐसा तो नहीं कि अनीता के इस फैसले से कोई नाराज हो। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एकता के करीबी उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं, लेकिन अभी वह जांच में सहेयाग नहीं कर रहे। शनिवार रात को जीटीबी एंक्लेव इलाके में बदमाशों ने एकता जोशी नामक किन्नर की उसके ही घर के सामने गोलियां बरसाकर कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें