फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन पत्नी व बेटे को दी मौत, फिर करने चला खुदकुशी

Sun, 01 Nov 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में जहां सुहागिनों को उनके पति पानी पिलाकर करवा चौथ का व्रत खुलवा रहे थे, वहीं केशवपुरम में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे मौत की नींद में सुला दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने पत्नी व तीन साल के बच्चे की हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुद भी जान देने की कोशिश की। आरोपी के पास से एक सुइसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान नीतू सिंह (31) और उसके तीन साल के बेटे की पहचान लवित के रूप में हुई है। नीतू अपने पति विक्रम सिंह (34) और बेटे के साथ गणेशपुरा त्रिनगर में रहती थी।
विज्ञापन


चार साल पहले नीतू ने विक्रम से लव मैरेज की थी। विक्रम इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता है। जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि मूलत: अमृतसर निवासी विक्रम के मकान मालिक गोपाल ने शुक्रवार रात सौ नंबर पर घटना की जानकारी दी।

पत्नी के चेहरे पर तकिया रखकर किया मर्डर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में बिस्तर पर मां बेटे के शव पड़े थे। बच्चे के गर्दन पर निशान था। वहीं महिला के चेहरे पर तकिया रखकर उसकी हत्या की गई थी। विक्रम नीचे पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा थे।
 
पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्रम को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस को मौके से एक सुइसाइड नोट मिला है। जिसमें विक्रम ने लिखा है कि ‘यह सब वह अपनी मर्जी से कर रहा है। इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

मैं बेहद परेशान हूं, मेरा किसी ने साथ नहीं दिया। न ही घर वालों ने और न बाहर वालों ने।’ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काम के रुपये नहीं मिलने से था परेशान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि विक्रम कई जगहों पर इंटीरियर डेकोरेटिंग का काम कर चुका था लेकिन उसे इसकी रकम नहीं मिली थी। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था।

जिसकी वजह से वह काफी परेशान था और एक माह से वह शराब पीने लगा था। उसकी पत्नी से झगड़ा होता था। महिला के परिवार वालों ने विक्रम को समझाया था। लेकिन विक्रम ने उन लोगों को कहा था कि वह नीतू की हत्या कर देगा।

मुंह से आ रही थी शराब की गंध-
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात विक्रम का मकान मालिक गोपाल किसी काम से उसके घर गया था। उसने बाहर से ही विक्रम को उसकी पत्नी के बारे में पूछा। विक्रम ने अंदर से ही बताया कि नीतू भगवान के पास चली गई और बेटे को भी वहीं भेज दिया है।

उसके बाद गोपाल ने कमरे के अंदर झांक कर देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया विक्रम के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। चूंकि उसके मुंह से झाग निकल रहा था, इसलिए पुलिस को आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें