फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से कूदा अपहृत बच्चा, ग्रामीणों ने पकड़ी महिला

Sun, 31 Jan 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली क्षेत्र की निर्माणाधीन साइट से एक महिला दस साल के बच्चे का अपहरण कर ऑटो से भाग निकली। बच्चे ने हिम्मत दिखाई और ऑटो से कूद गया।
विज्ञापन


लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मानव तस्करी सहित अन्य कोणों से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, छोटी मिलक गांव स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर बिहार निवासी चिंडा मजदूरी करता है।

शनिवार को वह पत्नी के साथ साइट पर काम कर रहा था। उसका बच्चा रोशन भी वहीं खेल रहा था। इस बची एक महिला वहां पहुंची और बच्चे को बहलाने-फुसलाने लगी।

इसके बाद ऑटो पर बैठी और बच्चे को लेकर फरार हो गई। रोजा गोलचक्कर के पास पहुंचते ही बच्चा चिल्लाने लगा और ऑटो से कूद गया।

यह देख वहां मौजूद आशीष, राकेश, सोनू, संजीत, इकट्ठा हो गए। इस दौरान कुछ महिलाएं भी आ गईं। उन्होंने महिला को दबोच लिया।

सीओ थर्ड राकेश कुमार ने बताया महिला बच्चे को लेकर भाग रही थी। पूछताछ में महिला की बातें स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं। उसके मोबाइल में भी कुछ नहीं मिला है। मामला दर्ज कर महिला को जेल भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें