वीसी ने बताया कि शहर के 15 नामी स्कूलों को भी नोटिस दिया जाएगा। स्कूलों से कहा जाएगा कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह आम बच्चों को खेलने के लिए स्कूल का पार्क क्यों नहीं देते हैं। स्कूलों को एनओसी देते वक्त यह तय होता कि वह स्कूल के पार्क की जगह को बच्चों को खेलने के लिए देंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो पार्क के लिए दी गई जगह का आवंटन भी रद्द किया जा सकता है।
मधुबन बापू धाम पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर भी जोर
शहर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जगह नहीं मिल पाना लोगों के लिए सिरदर्द बनी चुकी है। ऐसे में अब जीडीए अधिकारी मधुबन बापू धाम में बने पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर जोर देगा। लोगों को बताएगा कि वह मधुबन बापू धाम में जाकर कार्यक्रम करा सकें। इनके तहत लोग रामलीला, गणेश पूजा, दुर्गा पूजा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम करा सकते हैं।
बच्चों को पार्क में खेलने के लिए जगह नहीं मिलना दिक्कत भरा है। बच्चों की इस परेशानी को दूर करने के लिए जीडीए शहर के पार्क के एक चौथाई हिस्से को खेलने के लिए रिजर्व करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए बड़े पार्क का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद खेलो इंडिया के तहत इस पर काम किया जाएगा। -कंचन वर्मा, वीसी जीडीए