फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता घुमाने पर पिटाई का बदला लेने के लिए कर दी थी खुरवेश की हत्या

Wed, 03 Jul 2019 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

नंद नगरी इलाके में बीते 14 जून को दिनदहाड़े लालबत्ती पर हुए दोहरे हत्याकांड में उत्तर-पूर्वी जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान दिल्ली मंडोली निवासी लोकेश (39) और हरमंजपुर, कांधला, शामली निवासी अंकुर मलिक (25) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो 2015 में महज कुत्ता घुमाने को लेकर हुई पिटाई का बदला लेने के लिए लोकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुरवेश व उसके पड़ोसी युवक कांछी की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी लोकेश के पास से स्पेन की बनी .30 बोर की स्टार पिस्टल व आठ कारतूस बरामद किए हैं, वहीं अंकुर के पास से .32 बोर की पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को इस मामले में कई अन्य लोगों की तलाश है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 14 जून को नंद नगरी इलाके में चार खंभा लाल बत्ती के पास रिट्ज कार सवार बदमाशों ने गैंगस्टर खुरवेश (43) व उसके पड़ोसी युवक कांछी (25) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली।

इसके बाद लोकेश व उसके साथियों की मदद करने के आरोप में पुलिस ने पहले लोकेश के भांजे आशु और उसके दोस्त आकाश को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन लोकेश व उसके साथी पश्चिम उत्तर-प्रदेश में अपने ठिकाने बदलते रहे। आरोपियों की तलाश करने के लिए एसीपी रमेश दहिया, इंस्पेक्टर विनय यादव, एसआई जयवीर, एएसआई सतीश राणा सिपाही परीक्षित, दीपक व अन्यों की टीम को लगाया गया।

पुलिस की टीम ने बागपत, शामली, मेरठ और सहारनपुर समेत अन्य स्थानों पर छापामारी की। 17 दिनों की लंबी छानबीन के बाद सिपाही परीक्षित को लोकेश के नंदनगरी में होने की सूचना मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी लोकेश व उसके साथी अंकुर को नंद नगरी इलाके से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान लोकेश ने बताया कि 2015 में खुरवेश ने कुत्ता घुमाने को लेकर उसकी घर के सामने ही पिटाई कर दी थी। इसके बाद उसकी काफी बेइज्जती हुई थी। खुरवेश से बदला लेने के लिए ही साजिश रची। खुरवेश न्यू अशोक नगर में कार का एसी ठीक कराने गया था। वहीं से उसकी सूचना मिली।

एक दिन पहले लोकेश ने कांधला यूपी से अपने साथियों को खुिरवेश की हत्या के लिए बुला लिया। अंकुर व बाकी साथी दिल्ली आ गए। सूचना के बाद 14 जून को पीछा करते हुए जैसे ही खुरवेश की कार लाल बत्ती पर रुकी तो लोकेश व उसके साथियों ने उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

खुरवेश के खिलाफ 41 मामले दर्ज...
खुरवेश परिवार के साथ बी-ब्लॉक प्रताप नगर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी, एक बेटा, बेटी व चार भाई हैं। खुरवेश का नंद नगरी इलाके में केबल का कारोबार था। खुरवेश कुख्यात बदमाश व गैंगस्टर था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, जबरन वसूली, पुलिस टीम पर हमला, समेत कुल 41 आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं आरोपी लोकेश के खिलाफ तीन मामले दर्ज थे। दूसरी ओर आरोपी अंकुर मलिक के खिलाफ शामली के कांधला थाने में पांच मामले दर्ज थे। पुलिस लोकेश से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें