पंजाब के नाभा जेल से भागे आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया है।
बता दें कि मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का मुखिया है। जानकारी के अनुसार उसे सोमवार सुबह ही गिरफ्तार किया गया है। मिंटू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उसे किस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि मिंटू उन 6 कैदियों में से एक है जो रविवार (27नवंबर) को पंजाब की नाभा जेल से भागे थे। मालूम हो कि हरमिंदर सिंह मिंटू पर 12 केस चल रहे हैं। इनमें डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हमले का मामला भी शामिल है।
Khalistani terrorist Harminder Singh Mintoo who had escaped from Nabha jail yesterday has been arrested by Delhi Police #punjabjailbreak
— ANI (@ANI_news) November 28, 2016