मौर्य 11 वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 11 से 18 अक्टूबर, 2025 तक रूस के कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में एक प्रदर्शनी के लिए रवाना होंगे।
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पालम हवाई अड्डे पर गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पूजा-अर्चना की। मौर्य 11 वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 11 से 18 अक्टूबर, 2025 तक रूस के कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में एक प्रदर्शनी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेषों को रूस के कलमीकिया ले जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह मेरे जीवन का बहुत ही सौभाग्यशाली क्षण है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। इन अवशेषों का बहुत लंबा इतिहास है... यह बहुत बड़ा दिन है।
बुद्ध के पवित्र अवशेषों को रूस ले जाने वाले भिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए 43वें शाक्य त्रिजिन, ज्ञान वज्र रिनपोछे ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सरकार द्वारा की गई एक महान पहल है। इससे हमारे रूसी भाइयों और बहनों को मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार इन अवशेषों को दुनिया के सभी हिस्सों में ले जाएगी।