फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: IGI एयरपोर्ट पर सोने की सात ईंटों के साथ पकड़ा गया केन्या का नागरिक, ऐसी जगह छिपाकर लाया था सोना

Tue, 07 Mar 2023 01:39 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

कड़ा गया आरोपी मेडिकल प्रोफेशनल है। वह गंभीर रूप से बीमार चार महीने के शिशु को मदद देने के नाम पर यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
पकड़ा गया सोना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने सोमवार को सोना तस्करी के मामले में एक केन्या के नागरिक को पकड़ा है। अधिकारियों ने उसके पास से पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बैग से सोने की सात ईंटें बरामद की हैं। उनका वजन करीब सात किलो बताया जा रहा है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी मेडिकल प्रोफेशनल है। वह गंभीर रूप से बीमार चार महीने के शिशु को मदद देने के नाम पर यात्रा कर रहा था। चिकित्सकीय मदद के नाम पर ही पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ले जा रहा था। एयरपोर्ट पर आरोपी के उतरने के बाद चेकिंग के दौरान उसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। मामले की आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें