केन्याई लड़की को उसके दोस्तों ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में अपने दोस्तों से मार खाकर स्थानीय लोगों पर पीटने का झूठा आरोप लगाने वाली केन्याई लड़की मारिया बुरेंडी को उसके देश वापस भेजने का काम जल्द शुरु किया जाएगा।
गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यूपी पुलिस ने केन्याई लड़की के कागजात जांचे हैं और पाया कि उसका स्टूडेंट वीजा काफी समय पहले ही एक्सपायर हो गया है। यही वजह है कि लगभग एक हफ्ते के अंदर मारिया को देश वापसी भेजने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
बता दें कि 29 मार्च को मारिया ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कुछ अज्ञात लोगों ने ओला कैब से उतारकर पिटाई की थी, जो बाद में झूठ निकला।