दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना का स्पष्टीकरण करते हुए बताया कि ये योजना बाहर के राज्यों से दिल्ली में आने वाली निजी कारों पर भी लागू होगी।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दिल्ली सरकार ने इस योजना का पूरा खाका तैयार किया है और एक कमेटी बनाई गई है। जैन भी उसके एक सदस्य हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और उसके जानलेवा प्रभावों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा की थी जिनमें से गाड़ियों को सम-विषम फॉर्मूले पर चलाना भी एक उपाय है।