फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दिल्ली के 46 लाख लोगों के नाम लिखी चिट्ठी, सियासी गर्मी बढ़ी

Fri, 10 Mar 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सियासी गरमी बढ़ा दी है। दिल्लीवासियों के नाम वीडियो संदेश जारी करने के बाद अब केजरीवाल ने एक चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन


दो पेज के पत्र में केजरीवाल ने सिलसिलेवार ढंग से भाजपा व कांग्रेस की नाकामी गिनाई है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के पिछले दो साल के कामों पर पीठ थपथपाई है। 

मुख्यमंत्री ने पत्र में पार्टी को आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया है। इसके लिए आप ने डोर-टू-डोर अभियान चलाने की रणनीति तैयार की है। राजधानी के करीब 46 लाख घरों तक पहुंचने के लिए वार्ड के हिसाब से टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिट्ठी के साथ लोगों को उम्मीदवारों का बायोडाटा भी दिखाया जाएगा

चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
ज्यादा जोर उन 198 वार्डों पर है, जहां उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। शुरुआती तौर पर यहां टीम का गठन भी कर लिया गया है। पार्टी रणनीतिकारों का दावा है कि मुख्यमंत्री की चिट्ठी के साथ आम लोगों को उम्मीदवारों का बॉयोडाटा भी दिया जाएगा।

इसमें उम्मीदवार के सामाजिक व सियासी कामों को ब्योरा भी होगा। पार्टी मान रही है कि इससे लोगों को उम्मीदवारों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।उधर, अपने पत्र में भाजपा-कांग्रेस की नाकामियों व अपनी सरकार के कामों को गिनाने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि निगम चुनाव में वे आप को वोट दें। 

बता दें कि बीते दो विधानसभा चुनावों में डोर-टू-डोर अभियान आप के प्रचार का अहम हिस्सा था। पार्टी उम्मीदवारों ने लोगों से सीधे मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। इसका बेहतर परिणाम भी चुनावों में मिला था। पार्टी उसी रणनीति को निगम चुनाव में भी अपनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें