फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी छवि सुधारने के लिए केजरीवाल ने किया बड़ा फैसला, 25 मई से दिखेगा असर

Tue, 23 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनसंवाद कार्यक्रम के तहत 25 मई से लोगों से करेंगे मुलाकात, 15 जून से हर विधान सभा में केजरीवाल का होगा कार्यक्रम 
दिल्लीवासियों के बीच जाकर यकीन जीतने की केजरीवाल की कोशिश
- जनसंवाद कार्यक्रम के तहत 25 मई से लोगों से करेंगे मुलाकात, 15 जून से हर विधान सभा में केजरीवाल का होगा कार्यक्रम      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 22 मई  
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नगर निगम चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिल पाने और दिल्ली सरकार के एक पूर्व मंत्री की तरफ से लगाये जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर जनता के बीच जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों व समुदायों के बीच जन संवाद कार्यक्रम करेंगे। इसकी शुरुआत 25 मई को मटियाला और नजफगढ़ इलाके के किसानों के साथ होगी। इसके बाद दूसरे इलाकों में कार्यक्रम का विस्तार होगा। वहीं, इस बीच पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाने के लिये संगठन तैयार किया जायेगा।

आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया को बताया कि दिल्ली के लोगों से बेहतर जुड़ाव और संवाद के लिए संगठन निर्माण पर काम शुरु हो गया है। दिल्ली के 3,700 पोलिंग स्टेशनों में 3000 पर पर मंडल अध्यक्षों की तैनाती हो गयी है।
विज्ञापन


जल्द ही बचे मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी  जायेंगी। कोशिश मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत दिल्ली में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की है। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर वार्ड स्तर तक के पदाधिकारी अपने बूथ पर काम करेंगे।
विज्ञापन

गोपाल राय ने ली जिम्मेदादी

गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
गोपाल राय ने बताया कि इसके तहत उन्होंने खुद अपनी विधानसभा बाबरपुर में बूथ नंबर 139 पर संगठन बनाने की जिम्मेदादी ली है। मंडलल अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही आने वाले दिनों में सभी विधानसभाओं में जिला अध्यक्ष विधायकों, पार्षदों और पार्षद के उम्मीदवार रहे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

15 जून तक सभी 13,372 बूथों पर क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की जाएंगी। पहला चरण 15 जून तक पूरा हो जायेगा। गोपाल राय ने बताया कि दूसरे चरण में 15 जून से राजधानी की हर विधानसभा में अलग-अलग तारीखों पर कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ वह खुद भी मौजूद रहेंगे। वहीं, इसी बीच केजरीवाल का 25 मई से जनसंवाद कार्यक्रम शुरू हो रहा है। लैंड पूलिंग पॉलिसी पर वह मटियाला और नजफगढ़ इलाके में किसानों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद इसी तरह का कार्यक्रम दूसरे इलाकों में भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें