फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घमासान के बीच केजरीवाल की होगी घर वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के बिगड़े सियासी मिजाज के बीच आज अरविंद केजरीवाल की घर वापसी होगी। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल की 2.30 बजे बैंगलुरु से फ्लाइट है और वो शाम 6 बजे तक कौशांबी पहुंच सकते हैं। केजरीवाल बंगलुरू के जिंदल नेचकेयर इंस्टीट्यूट से अपनी खांसी का इलाज कराकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा है कि उनकी खांसी दूर हो गई है, और उनका शुगर भी कंट्रोल में है। अब वो चुस्तदुरुस्त महसूस कर रहे हैं, और वो काम पर लौटने के लिए बेहद उत्साहित है।

उन्होंने बंगलुरू के जिंदल इंस्टीट्यूट का धन्यवाद करते हुए लिखा है कि उन्हें इलाज से फायदा हुआ है। संस्था के संस्थापक को इतना अच्छा इंस्टीट्यूट बनाने और चलाने के लिए केजरीवाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन

केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक पार्टी का खराब

फिलहाल केजरीवाल का स्वास्थ्य तो ठीक हो गया है, लेकिन पार्टी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिंदल नेचरकेयर इंस्टीट्यूट के डाइरेक्टर बिना नंदकुमार ने कहा है कि केजरीवाल की पुरानी खांसी ठीक हो रही है। इस पूरे इलाज का केजरीवाल को काफी फायदा हुआ है।

अरविंद को दिल्ली आते ही पार्टी में मचे इन्हीं घमासान का सामना करना होगा। केजरीवाल के आने से पहले ही पार्टी अपने विवादों से उबरने की कोशिश भी करती नजर आ रही है।

यही वजह है कि विश्वास को कानूनी नोटिस भेजने वाले गर्ग का बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब केजरीवाल आते ही कई नए और कड़े फैसले ले सकते हैं।

इन कड़े फैसलों से उबारेंगे पार्टी

इन फैसलों में जहां एक कुछ सकारात्मक कामकाज में तेजी लाकर पार्टी की गिरती छवि को बेहतर करने की कोशिश केजरीवाल करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल लोगों के लिए भ्रष्टाचार से निपटने के लिए जिस हेल्पलाइन को लाना चाह रहे थे, उसके लिए सारा काम पूरा किया जा चुका है।

पिछली कैबिनेट की मीटिंग में भी उस मामले पर चर्चा भी हुई थी। केजरीवाल के आते ही पार्टी उस नंबर को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा केजरीवाल को उन सारे सवालों के जवाब भी कार्यकर्ताओं और लोगों को देने होंगे जो फिलहाल उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी और उनपर उठे हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल को अब करनी होगी दिमागी कसरत

केजरीवाल को जहां नेचरकेयर संस्थान की तरफ से व्यायाम और संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया गया है वहीं दूसरी ओर पार्टी की स्थिति को बेहतर करने के लिए भी अरविंद का काफी दिमागी कसकत करनी पड़ेगी।

आपको बता दें कि केजरीवाल स्वास्थ्य में हुई बेहद गिरावट की वजह से 5 मार्च को बंगलुरु के अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल में केजरीवाल अपनी मां गीता देवी और पिता गोविंद राम के साथ ठहरे हुए थे जहां उनका भी इलाज चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक बेंगलूरु के जिंदल नेयर क्योर हॉस्पिटल से में नेचुरोपैथी इलाज के बाद आज शाम तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली लौट आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें