फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल संभालेंगे पंजाब में आप की चुनावी कमान, जारी किया वीडियो संदेश

Mon, 05 Sep 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्स सीडी कांड के बाद भीतरी और बाहरी हमले झेल रही आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब पंजाब के चुनावी अभियान की कमान खुद संभालेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए वे 8 सितंबर से चार दिनों के पंजाब दौरे पर होंगे। दस दिन बाद वे दोबारा पंजाब जाकर पार्टी को संभालेंगे। वेटिकन सिटी से इसका एलान खुद केजरीवाल ने किया है।

मदर टेरेसा को संत की उपाधि देने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए केजरीवाल ने इटली में पंजाबी समुदाय के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के युवाओं के नाम संदेश भी जारी किया। केजरीवाल ने कहा कि ऊपर वाला हमारे साथ है, वाहे गुरु हमारे साथ हैं।
विज्ञापन


जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, तो कोई भी आपका बाल बांका नहीं कर सकता। बकौल केजरीवाल, वे 8 से 11 सितंबर के बीच पंजाब में रहेंगे, फिर स्वास्थ्य कारणों से दस दिनों तक पंजाब से बाहर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वे दोबारा पंजाब लौटेंगे। इसके बाद चुनाव की बागडोर सीधे अपने हाथों में लेंगे। केजरीवाल ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पार्टी में मौजूद गलत लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

जो अच्छे कार्यकर्ता नाराज हैं, उनसे बात करके मनाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि 2017 में होने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव भविष्य तय करेगा। अभी तक अकाली, कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर बेड़ा गर्क कर रखा है।

अब आप एक उम्मीद की किरण की तरह नजर आई है। केंद्र सरकार ने काफी अड़चनें लगाईं। बावजूद इसके दिल्ली सरकार ने काफी अच्छा काम किया। अब पंजाब में आप की सरकार बनेगी।

यह अकेली पार्टी है, जो ईमानदारी के साथ चलती है। उन्होंने कहा कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, बड़े से बड़ा बलिदान दे देंगे, लेकिन ईमानदारी और भ्रष्टाचार के साथ समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले के चार-पांच महीने काफी अहम हैं। इसमें सोच समझकर काम करना है। हम बादलों से लड़ रहे हैं। कुछ लोग हैं, जो हमसे लड़ेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें