सम विषम ट्रायल रन के सफल होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को बधाई देंगे। औपचारिक रूप से बधाई देने के लिए दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस फार्मूले पर दिल्ली सरकार समीक्षा बैठक सोमवार को करेगी। छत्रसाल स्टेडियम में रविवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को संबोधित करेंगे।
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स से केजरीवाल सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए दिल्ली वालों को आमंत्रित किया गया है। जनता के साथ इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, कपिल मिश्रा व दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।