केजरीवाल ने देखी सरकार 3 (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : सोशल मीडिया
तमाम तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन सबसे बेखबर होकर सोमवार शाम को हालिया रिलीज फिल्म सरकार-3 देखी।
फिल्मों के बहुत बड़े शौकीन माने जाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री तमाम झंझावतों के बीच भी सरकार-3 देखने का समय निकाल ही लिया। बता दें कि फिल्म में मनोज वाजपेयी का किरदार काफी हद तक मुख्यमंत्री केजरीवाल से ही इंस्पायर है। हालांकि अब तक उन्होंने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कुछ नहीं बोला है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार और कुछ करीबियों के साथ कनॉट प्लेस के ओडियन सिनेमा में सरकार 3 देखी। केजरीवाल ने शाम 5 से 7:30 का शो देखा।
केजरीवाल की इस मूवी ट्रिप की किसी को भनक नहीं लगी। गौरतलब है कि अपनी साढ़ू से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 दिन से मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं निकले थे।