टिकट कटने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निगम चुनाव के उम्मीदवारों से मिले। इस मौके पर उन्होंने उम्मीदवारों से हिदायत दी कि आप बेहद संजीदगी से एमसीडी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार अभियान में किसी तरह की ढील बरतना उम्मीदवारों के लिये महंगा पड़ेगा।
केजरीवाल ने उम्मीदवारों से अभी तक के प्रचार अभियान का इनपुट लिया और उनसे चुनाव जीतने की रणनीति भी पूछी। आखिर में अपना मोबाइल नंबर देते हुये कहा कि किसी तरह की दिक्कत आने पर वह मैसेज कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, देर शाम उम्मीदवारों के साथ बैठक में केजरीवाल ने सभी से चुनाव जीतने की निजी स्तर पर तैयार रणनीति पर सवाल किया। इस मौके पर उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार अभियान, एलईडी कैंपेन समेत प्रचार के अभी तक के लांच सभी तरीकों पर बात की। साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों की समस्यायें भी पूछी।
कई उम्मीदवारों ने बताया कि उनके इलाके में इस समय जान-बूझकर बिजली-पानी की सप्लाई बाधित की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर केजरीवाल ने अधिकारियों का निर्देश दिया कि दिल्ली सरकार की सभी सेवायें सामान्य रहनी चाहिये।