पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर बनी फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर शुरू विवाद में बुधवार को केजरीवाल खुलकर सामने आ गए।
ट्विटर पर उन्होंने फिल्म के सपोर्ट करने के साथ इस पर पाबंदी को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर भी हमला बोल दिया। लगातार कई ट्वीट करके कहा कि पंजाब का सच दुनिया के सामने आना चाहिए।
पंजाब का युवा नशे से बर्बाद हो चुका है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि पहलाज निहलानी का बयान बताता है कि उन्होंने यह सब कुछ बीजेपी के निर्देश पर किया है।