फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म उड़ता पंजाब के सपोर्ट में केजरीवाल के ट्वीट, RSS पर भी बोला हमला

Wed, 08 Jun 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उड़ता पंजाब
विज्ञापन
पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर बनी फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर शुरू विवाद में बुधवार को केजरीवाल खुलकर सामने आ गए।
विज्ञापन


ट्विटर पर उन्होंने फिल्म के सपोर्ट करने के साथ इस पर पाबंदी को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर भी हमला बोल दिया। लगातार कई ट्वीट करके कहा कि पंजाब का सच दुनिया के सामने आना चाहिए।

पंजाब का युवा नशे से बर्बाद हो चुका है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि पहलाज निहलानी का बयान बताता है कि उन्होंने यह सब कुछ बीजेपी के निर्देश पर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या देखेंगे और क्या पढ़ेंगे यह सब आरएसएस तय करेगी

दरअसल, उन्होंने निहलानी के उस बयान पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप पर आम आदमी पार्टी से पैसा लेकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया था।

केजरीवाल ने एक और ट्वीट में आरएसएस व मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप क्या खाएंगे, क्या पहनेंगे, क्या बोलेंगे, क्या देखेंगे और क्या पढ़ेंगे, अब यह सब आरएसएस और मोदी तय करेंगे।

केजरीवाल ने उड़ता पंजाब फिल्म के सपोर्ट में किए गए ट्वीट को रि-ट्वीट भी किया। इसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्वीट भी शामिल है, जिसमें उन्होंने पंजाब में ड्रग्स को लेकर युवा किस कदर फंस रहे हैं, उसका जिक्र होने के साथ फिल्म का सपोर्ट किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें