फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के क्लीवेज विवाद में कूदे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने क्लीवेज पर केंद्रित खबर लिखे जाने से नाराज दीपिका पादुकोण को लेकर ट्विटर पर घमासान मचा हुआ है। बॉलीवुड इंडस्ट्री बड़े-बड़े सितारे, पत्रकार मामले में खुलकर दीपिका पादुकोण का समर्थन कर रहे हैं। अब इसमें आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने लोगों के ट्वीट को रीट्वीट कर उन विचारों का समर्थन किया है, जिनमें उस खबर की आलोचना की गई। दरअसल, पूरे मामले को दीपिका पादुकोण के फेम के बजाय एक महिला के सम्मान से जोड़ कर देखा जा रहा है।

खुद दीपिका पादुकोण इसी आधार पर नाराजगी जाहिर की थी कि खबर में एक महिला के सम्मान का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके बाद उनकी इंडस्ट्री और पत्रकारिता जगत के लोगों ने उस मीडिया हाउस को निशाने पर ले लिया और जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


इसी बीच आम आदमी पाटी और अरविंद केजरीवाल ने भी दीपिका के पक्ष और उस अखबार की आलोचना करते हुए विचारों को रीट्वीट कर अपना समर्थन दिया। केजरीवाल ने आप से जुड़े विशाल दादलानी और अभिनेता राहुल बोस के ट्वीट का रीट्वीट किया। गौरतलब है कि केजरीवाल पहले भी मीडिया के तरीकों पर सवाल उठाते रहे हैं।

खबर के बाद दीपिका हुईं आग-बबूला

एक अंग्रेजी अखबार में अपने क्लीवेज पर केंद्रित खबर पढ़कर दीपिका पादुकोण इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने ट्वीट कर अपनी आपत्ति जताई। दीपिका ने लिखा कि 'हां, मैं एक महिला हूं, मेरे पास स्तन और क्लीवेज है। आपको कोई परेशानी?'

यही नहीं, उन्होंने इस मुद्दे पर खबर के प्रकाशन को भी कटघरे में खड़े करते हुए लिखा कि 'देश के प्रमुख अखबार में यह खबर प्रकाशित की गई है, क्या यह खबर है? '

साथ ही दीपिका ने मीडिया समूह पर महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए लिखा कि 'अगर आप महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते, तो महिला सशक्तिकरण की बातें बंद कीजिए'

दीपिका की इस आपत्ति के बाद बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने उनका समर्थन किया। मामले में अभिनेता रणवीर सिंह ने उस मी‌डिया समूह का नाम लिखते हुए कहा कि 'तुमसे ये उम्मीद नहीं थी।' आयुष्मान खुराना, विशाल ददलानी, राहुल बोस आदि ने दीपिका का समर्थन किया।

अर्जुन रामपाल का कहना है कि उन्हें मलेशिया में खबर पढ़ने के बाद झटका लगा। दीपिका की नाराजगी जायज है। साथ उन्होंने दीपिका को इस स्टैंड के लिए शाबाशी दी। बोमन ईरानी ने दीपिका की बु‌‌ध्दिमत्ता की तारीफ की। इसके अलावा पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज, राजीव मसंद, बरखा दत्त, राजदीप सरदेसाई ने भी उस खबर की आलोचना की।
विज्ञापन

मीडिया समूह ने दी सफाई

पूरे मामले में मीडिया समूह ने खबर लिखे जाने पर अपनी ओर से सफाई पेश की। मीडिया समूह ने लिखा कि खबर दीपिका यह खबर आपकी तारीफ में लिखी गई थी, न कि आपको आहत करने के लिए।

हालांकि मामले में दीपिका की ओर से उस टिप्पणी के बाद कोई टिप्पणी नहीं की गई। लेकिन उनके आपत्ति जताने के तरीके से यह साफ हो गया था कि वो काफी नाराज हैं। दरअसल, अग्रेंजी अखबार ने दीपिका के क्लीवेज पर क्रेंद्रित खबर बनाकर ट्विटर पर शेयर ‌कर दिया था। जिस पर दीपिका के ड्रेस को लेकर काफी टिप्पणी की जा रही थी।

खबर में लगाई गई फोटो एक साल पहले चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के समय की थी। अनिता श्रॉफ अदजानिया की डिजाइन की गई उस लो कट ड्रेस में उन्होंने अपनी फिल्म का ट्रेचर लॉन्च किया था। उस दौरान कई तस्वीरों में दीपिका ‌के क्लीवेज दिख रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें